यहां हर तीसरे दिन होता है एक हादसा, जानिए वजह

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2017 - 02:12 PM (IST)

हमीरपुर: हमीरपुर आज एक ऐसा जिला है जहां पर हर गांव को सड़क से जोड़ा गया है और हर रोज कोई न कोई सड़क दुर्घटना होती है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिला में सिर्फ जनवरी से नवंबर तक 116 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 36 लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 265 लोग घायल हुए हैं। इतनी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं होने का एक कारण हमीरपुर की सड़कों की हालत को भी माना जा सकता है। हमीरपुर की सड़कों की हालत किसी से छुपी नहीं है। सड़कों को देख कर यह अनुमान तक नहीं लगाया जा सकता है कि कभी ये सड़कें पक्की भी हुई हों। ऐसा ही हाल हमीरपुर से भोटा जाने वाली सड़क का है, जहां हर रोज कोई न कोई दोपहिया वाहन स्किड होता है। 


लोगों का उतावलापन भी हादसों पर भारी
सड़क दुर्घटना का एक बहुत बड़ा कारण लोगों का उतावलापन भी है। लोग जल्दी के चक्कर में ओवरटेक करते हैं जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। दुर्घटना से कई बार लोगों को अपनी जान से हाथ धोने पड़ते हैं तो कभी सड़क दुर्घटना के कारण लोगों को अपंगता से भी जूझना पड़ता है। 


स्टंट दिखाते हैं नाबालिग
इसके साथ-साथ उन माता-पिता को भी अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए जोकि 18 साल की उम्र से पहले बच्चों को वाहन दे देते हैं। कुछ बच्चे इन वाहनों का प्रयोग सही ढंग से नहीं कर पाते हैं और स्टंट दिखाने में अपनी ज्यादा बहादुरी समझते हैं और इन्हीं स्टंट के चक्कर में वे सड़क दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। 


तेज रफ्तार भी दुर्घटनाओं का कारण
इसी के साथ तेज रफ्तार भी सड़क दुर्घटना का बहुत बड़ा कारण है। कुछ एक जगह पर गति निर्देश भी हैं। इसलिए हर चालक को इन गति निर्देश का ध्यान रखना चाहिए। 
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News