तेज बारिश के बीच BJP का जोरदार प्रदर्शन, गद्दी विवाद पर नारों से गूंजा धर्मशाला

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 12:02 PM (IST)

धर्मशाला (निप्पी): गद्दी विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। धर्मशाला में तेज बारिश के बीच बड़ी तादाद में बीजेपी कार्यकर्ता सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे। पूरे जिला से बीजेपी के कार्यकर्ता कोतवाली बाजार में इक्टठा हुए और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। तेज बारिश भी कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा नहीं कर पा रही है। बीजेपी इस मामले पर कोटवाली बाज़ार से डीसी ऑफिस तक एक रैली भी निकालने जा रही है लेकिन बारिश के कारण अभी तक ये संभव नहीं हो पाया है। बीजेपी ने ये रैली बुधवार को गद्दी प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ करने का ऐलान किया था। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री किशन कपूर और गद्दी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष संजय कपूर के अलावा बड़ी तादाद में लोग शामिल हैं। 
PunjabKesari

क्यों भड़का विवाद
बुधवार को धर्मशाला के अंतर्गत आती डल लेक के पास सी.एम. वीरभद्र सिंह को काले झंडे दिखाने और वीरभद्र गो बैक के नारे लगाने वाले गद्दी समुदाय के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। पुलिस ने 20 से 25 लोगों को हिरासत में लिया था। इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। एस.पी. कांगड़ा रमेश छाजटा ने बताया कि करीब 20 से 25 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार ने धर्मशाला के नड्डी में गद्दी समुदाय के लोगों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र पर जनता के अधिकार का हनन बताते हुए कांग्रेस सरकार का तानाशाही रुख करार दिया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध जताना जनता का अधिकार है, ऐसे में इस प्रकार निहत्थे लोगों पर लाठियां बरसाना न केवल निंदनीय है अपितु लोकतंत्र पर धब्बा भी है। उन्होंने कहा कि पहले गद्दी समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणी तथा विरोध जताने पर समुदाय के लोगों पर लाठियां बरसाना कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News