भवारना में पकड़ी चरस की खेप, कुल्लू निवासी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2017 - 01:22 AM (IST)

भवारना: भवारना में एक व्यक्ति को आधा किलो चरस के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। एस.पी. कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि कुल्लू के सैंज निवासी भूमि राम पुत्र प्रेम चन्द गांव पनवी को पुलिस ने रात को लगभग 10 बजे चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की एक स्पैशल टीम इस व्यक्ति के पीछे थी। जैसे ही यह व्यक्ति भवारना पहुंचा पुलिस ने इसे दबोच लिया। पुलिस ने इस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नशे की इतनी बड़ी खेप भवारना में पहली बार पकड़ी गई है। यह व्यक्ति चरस कहां से लाया था और इसकी सप्लाई कहां देने जा रहा था यह अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति को हिरासत में लेकर भवारना पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News