सरकार ने HAS अफसरों को दी खुशखबरी

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2017 - 10:25 AM (IST)

शिमला: राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एच.ए.एस.) के अधिकारियों को विशेष अलाऊंस देने की घोषणा की है। इसके तहत 10 साल या इससे अधिक की सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों को 3,000 रुपए प्रति माह का लाभ मिलेगा। साथ ही 10 साल से कम सेवा वाले अधिकारियों को 1,500 रुपए प्रति माह का विशेष अलाऊंस दिया जाएगा।


4 साल बाद दिया गया टाइम स्केल का लाभ
सरकार ने एच.ए.एस. अधिकारियों को टाइम स्केल 4-9-14 भी जारी किया है। जिन अधिकारियों को 4 साल बाद टाइम स्केल का लाभ दिया गया है, उसमें ए.सी. टू डी.सी. लीव रिजर्व कांगड़ा प्रभात चंद, एल.ए.ओ. पार्वती प्रोजैक्ट कुल्लू चमन लाल, कार्यकारी निदेशक एच.आर.टी.सी. शिमला मस्त राम, एस.डी.एम. कंडाघाट नीलम दुल्टा, एस.डी.एम. सोलन एकता काप्टा, एस.डी.एम. आनी चरंजी लाल, सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला विशाल शर्मा, एस.डी.एम. ज्वाली मोहन दत्त, एस.डी.एम. भटियात अश्विनी कुमार सूद, एस.डी.एम. हरोली धनवीर ठाकुर, एस.डी.एम. बंजार मनी राम, एस.डी.एम. पधर आशीष शर्मा, ए.सी. टू डी.सी. कुल्लू अमित गुलेरिया, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कांगड़ा जगन ठाकुर तथा महाप्रबंधक हिमाचल प्रदेश विवरेज लिमिटेड सुरजीत सिंह शामिल हैं। 


3 एच.ए.एस. अधिकारियों को दिया टाइम स्केल
इसी तरह 9 साल पूरा करने वाले 3 एच.ए.एस. अधिकारियों को टाइम स्केल दिया गया है जिसमें ए.सी. टू डी.सी. लीव रिजर्व कांगड़ा प्रभात चंद, एल.ए.ओ. पार्वती प्रोजैक्ट चमन लाल तथा कार्यकारी निदेशक एच.आर.टी.सी. शिमला मस्त राम शामिल हैं। सरकार ने 14 साल के सेवाकाल के बाद प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग, वित्त व विकास निगम कांगड़ा अश्विनी राज शाह को टाइम स्केल का लाभ दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News