घुमारवीं-सरकाघाट सुपर हाइवे पर पलटी पिकअप, 10 लोग घायल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2017 - 02:15 PM (IST)

सरकाघाट (पुरुषोत्तम): घुमारवीं-सरकाघाट सुपर हाइवे पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे 10 लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार पिकअप हमीरपुर के लदरौर से मढ़ी जा रही थी कि सोमवार शाम 7 बजे के करीब कैंची मोड़ व लोअर भांबला के बीच सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि वह वहां किसी लड़की की शादी की धाम खाकर लौट रहे थे। 
PunjabKesari

घटना का कारण पिकअप का ओवरलोड बताया जा रहा
घटना का कारण पिकअप का ओवरलोड होने के साथ-साथ ओवर स्पीड बताया जा रहा है। घायलों को पी.एच.सी. बलद्वाड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान अमर सिंह उम्र 39, रीना 31, अंकु ठाकुर उम्र 19, शौर्या 8, स्नेहा 12 और भाग सिंह के रूप में हुई है। हादसे की पुष्टि डीएसपी रामकर्ण ने की है। डी.एस.पी. सरकाघाट कर्ण गुलेरिया ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में 10 लोग घायल हुए हैं और घायलों को 108 एम्बुलैंस से पी.एच.सी. बल्द्वाड़ा ले जाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News