वन विभाग की टीम ने जंगल में बिछाया जाल, 2 आरोपी ऐसे हुए गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 12:05 AM (IST)

ऊना/हरोली: हरोली के जंगलों में शिकार करने के आरोप में वन विभाग की टीम ने 2 शिकारियों को जाल व तेजधार हथियारों सहित पकड़ा। पकड़े गए उक्त आरोपी शिकारियों की पहचान बबलू व सुनील वासी लालसिंगी के तौर पर हुई है जोकि बिहार के रहने वाले हैं। वन विभाग की टीम ने इन दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है और पुलिस उक्त मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि हरोली के जंगलों में कुछ लोग शिकार कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर शिकारियों को पकडऩे में सफलता हासिल की। 

जंगलों में पहले भी शिकार करते देखे गए हैं आरोपी 
वनरक्षक रोहित कुमार, प्रदीप सिंह व कर्णवीर सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम को उक्त शिकारी बबलू और सुनील के पास से जाल, दराट के अलावा अन्य तेजधार हथियार भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त लोग पहले भी जंगलों में शिकार करते देखे गए हैं। डी.एफ.ओ. ऊना यशुदीप ने कहा कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि जंगलों में कुछ लोग शिकार करने आए हैं तो उन्होंने तुरन्त टीम को भेजा जिसके उपरांत टीम ने 2 लोगों को काबू किया है। एस.पी. संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News