तस्करी के आरोप में वन विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2017 - 11:52 PM (IST)

पांवटा साहिब: वनकाटुओं को सीमा पार करवाने के आरोप में हरियाणा पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने देर शाम पांवटा वन मंडल के अधीन कार्यरत एक वन खंड अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वन अधिकारी पर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर वनकाटुओं को वन नाके से लकड़ी तस्करी करवाने का आरोप है, जिसके बाद से वह हरियाणा पुलिस के राडार पर था। बता दें कि पांवटा वन मंडल का बहुत बड़ा भू-भाग हरियाणा सीमा के साथ सटा है, जिसमें बेशकीमती खेर के पेड़ लगे हैं। वन तस्कर इस संपदा की बड़े पैमाने पर तस्करी कर हरियाणा ले जाते हैं। सूत्रों की मानें तो इन तस्करों को सीमा पार करवाने में वन विभाग के कुछ अधिकारी मदद करते हैं। 

हरियाणा पुलिस ने पकड़ा था खैर की लकड़ी से भरा ट्रक
बताया जा रहा है कि जब उक्त अधिकारी हरियाणा सीमा पर लगे वन नाके पर तैनात थे, उस दौरान एक वन तस्कर का खैर की लकड़ी से लदा ट्रक सीमा पार करवा दिया था, जिसे दूसरी तरफ  हरियाणा पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया था। बताया जा रहा है कि ट्रक पार करवाने के लिए लगे जरूरी कागजात उक्त अधिकारी ने तैयार करवाए थे, जिसके साक्ष्य पुलिस को मिले थे। इसके बाद देर शाम उक्त अधिकारी को माजरा वन परिक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। यमुनानगर के डी.एस.पी. रणधीर सिंह ने बताया कि वन विभाग के वन खंड अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News