जमीनी विवाद के चलते बहू ने ससुर को दी खौफनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2017 - 05:34 PM (IST)

पांवटा साहिब: हरिपुर टोहाना गांव में हुए जमीनी विवाद को लेकर आज तड़के एक बहू ने अपने बुजुर्ग ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बहू को आई.पी.सी. की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीनी विवाद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिपुर टोहाना गांव के रहने वाले 70 वर्षीय जसवंत सिंह के परिवार में जमीन को लेकर कई माह से विवाद चल रहा था, जिस पर आए दिन बहस हो जाती थी। 

बालों से पकड़ कर जमीन पर पटका 
शुक्रवार सुबह बहू और ससुर के बीच उसी मामले को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में लड़ाई में तबदील हो गई। दोनों के बीच हुए झगड़े के दौरान आरोपी बहू ने ससुर को बालों से पकड़ा और जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसको सिविल अस्पताल ले आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बाशिवन ने बताया कि आरोपी महिला के को गिरफ्तार कर धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News