देवभूमि को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं धूमल : वीरभद्र सिंह

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2017 - 05:19 PM (IST)

सोलन (चिनमय कौशल): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज सोलन का  दौरा किया। सोलन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सोलन में विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया जिसमें से मुख्य मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य था जिसे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द पूरा करने के आदेश दिए, साथ ही चंबाघाट में विश्राम गृह की जमीन का निरीक्षण किया और जौणाजी मार्ग पर कृष्ण मन्दिर की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भोरंज के उपचुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस जहां एक ओर वहां का चुनाव अवश्य जीतेगी, वहीं आने वाले चुनाव में भी जीत कांग्रेस की झोली में आएगी।

धूमल की बात का दिया जवाब 
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की बात पर जवाब देते हुए कहा कि हिमाचल से नशा बाहरी राज्यों में नहीं जा रहा बल्कि बाहरी राज्यों से हिमाचल में आ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश में पुलिस सराहनीय काम कर रही है और ऊना तथा कांगड़ा जिले के अंदर नशे के सौदागरों पर नकेल कसी है। उन्होंने कहा कि धूमल प्रदेश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News