धूमल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-चुनावों का लंबे समय से इंतजार कर रही थी जनता

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 01:58 AM (IST)

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश की जनता लंबे समय से चुनावों का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि 9 नवम्बर को प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए मतदान करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरवार को स्थानीय सर्किट हाऊस में हिमाचल में विस चुनावों की घोषणा होने के उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लड़ेगी। 

भ्रष्टाचार रहेगा भाजपा का चुनावी मुद्दा
उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनावी मुद्दा प्रदेश में हुए भ्रष्टाचार का रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हुए अत्याचार, ड्रग, भू-खनन व नशा माफिया रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र से प्रदेश को करोड़ों रुपए मिले लेकिन प्रदेश सरकार इसे खर्च नहीं कर पाई यह भी चुनावों में भाजपा का मुद्दा रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है तथा प्रदेश में भाजपा की 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद विस चुनावों में भी ऐतिहासिक जीत होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News