धर्मशाला से विवाहिता लापता

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2018 - 10:26 PM (IST)

धर्मशाला : सदर पुलिस थाना धर्मशाला के तहत नगर निगम के वार्ड नं. 12 से विवाहिता लापता हो गई है। इस संबंध में विवाहिता रंगलो देवी के पति ने पुलिस थाना धर्मशाला में लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गुमशुदा रंगलो देवी के पति दीप राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह ज्वाली तहसील के कुठेड़ गांव का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में सिद्धबाड़ी में राजीव महाजन के घर की चौकीदारी करता है। सोमवार सुबह रंगलो देवी बड़ोल से गायब हो गई है। इस पर दिन को उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों के घर सहित अन्य स्थानों पर पता किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रंगलो देवी को सुबह कोतवाली बाजार चौक पर लोगों ने देखा है, जबकि उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत आई है और पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News