Exclusive: राहुल से मुलाकात के बाद बदले कांग्रेस के समीकरण, सुक्खू के पर कतरे गए

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 10:15 PM (IST)

शिमला (राक्टा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दिल्ली पहुंचते ही कांग्रेस के समीकरण बदलना शुरू हो गए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस ने चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष पद से प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम हटा दिया है। अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इस कमेटी का चेयरमैन बना गया है। सुक्खू की जगह पर आशा कुमार को बतौर सदस्य कमेटी में शामिल किया गया है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने ये आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है।

PunjabKesari

अब ऐसी होगी प्रचार कमेटी
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (अध्यक्ष), कैबिनेट मंत्री ठाकुर कौल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, विद्या स्टोक्स, जी.एस. बाली, ठाकुर सिंह भारमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, धनी राम शांडिल, हर्ष महाजन, गंगूराम मुसाफिर, हरभजन सिंह भज्जी, रामनाथ शर्मा, आशा कुमारी सदस्य हैं। इनके साथ ही सभी अनुषांगिक फ्रंटों के प्रमुख विशेष आमंत्रित होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News