हिमाचल में कांग्रेस नहीं छू पाएगी दहाई का आंकड़ा : मंगल पांडेय

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 06:34 PM (IST)

परवाणु: प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी मंगल पांडेय का दावा है कि प्रदेश में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा 50 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी जबकि कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कड़ा परिश्रम करने के लिए तैयार होने को कहा। मंगल पांडेय अपने पहले हिमाचल प्रवास के दौरान परवाणु में कसौली भाजपा मंडल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजीव बिंदल, विधायक के.एल. ठाकुर, गोविन्द राम व राजीव सहजल आदि मौजूद थे। 

तरक्की की राह में आड़े आ रही कांग्रेस सरकार 
इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार तरक्की की राह में आड़े आ रही है। प्रदेश सरकार खुद तो कोई काम नहीं कर रही है बल्कि केंद्र की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को जनता के बीच डिलिवर नहीं होने दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जैसे कोई परीक्षार्थी अपनी परीक्षा से पहले ज्यादा मेहनत करने लगता है, ठीक उसी तरह हमारा भी ज्यादा मेहनत करने का वक्त आ गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News