बजट सत्र की अधिसूचना जारी, इस दिन अपना पहला बजट पेश करेंगे CM जयराम

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2018 - 11:27 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिनके पास वित्त विभाग भी है, 9 मार्च को अपना पहला बजट प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा का बजट सत्र 6 मार्च से आरंभ होगा जोकि 5 अप्रैल तक चलेगा। सत्र के दौरान 17 बैठकें होंगी, जिसमें 2 दिन प्राइवेट मैंबर-डे के लिए रखे गए हैं। इस दौरान महत्वपूर्ण विधायी कार्य भी होंगे। राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री की तरफ से कर मुक्त बजट प्रस्तुत किए जाने की संभावना है। आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए बजट में कई लोक लुभावनी घोषणाएं भी हो सकती हैं।

डा. श्रीकांत बाल्दी का तीसरे मुख्यमंत्री के साथ 7वां बजट
अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी का लगातार तीसरे मुख्यमंत्री के साथ यह 7वां बजट है जोकि रिकार्ड है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की सरकारों के साथ वित्त महकमा देखा है। वह पहले प्रो. प्रेम कुमार धूमल व वीरभद्र सिंह और अब जयराम ठाकुर के साथ बजट को तैयार कर रहे हैं। बजट को तैयार करने के लिए सरकार को 274 सुझाव मिले हैं। इनमें राजस्व उगाही के 28, खर्चे नियंत्रित करने के 46, सरकारी कामकाज में सुधार लाने के 59 तथा 141 अन्य सुझाव मिले हैं। इनमें उद्योग जगत, नियमित एवं अनुबंध कर्मचारियों और समाज के विभिन्न वर्ग से जुड़े लोगों के सुझाव शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News