काली भेड़ों की लड़ाई में कूदे अनुराग, दिया ये बयान

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2017 - 03:11 PM (IST)

ऊना (अमित): सांसद अनुराग ठाकुर ने ऊना में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। हिमाचल के प्रवेश द्वार मैहतपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बारिश के बावजूद भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। बाइकों पर निकली तिरंगा यात्रा में बेशक नेता जी तो हेलमेट लगाए हुए थे लेकिन उनके कार्यकर्ता यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते नजर आए। इस दौरान अनुराग ने वीरभद्र सिंह को जमकर खरी खोटी सुनाई।
PunjabKesari

कानून व्यवस्था का जनाजा निकला
अनुराग ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में काली भेड़ कौन है इसका सभी को पता चल गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा तिरंगे के मान-सम्मान के लिए काम कर रही है, वहीं आजादी की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाले आज कांग्रेस की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का मुख्यमंत्री ही यह कह दे कि हत्याएं, बलात्कार, अपहरण और लूट जैसी घटनाएं होती रहती हैं, तो ऐसी वारदातों पर अंकुश नहीं लग सकता। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था ठप्प होकर रह गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News