BJYM की महारैली में 25000 कार्यकर्ता लेंगे भाग, उखाड़ फेकेंगे रूसा प्रणाली!

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 05:14 PM (IST)

सोलन (चिन्मय कौशल): सोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो के जिला संयोजक हेमराज ठाकुर ने की। बैठक में रूसा के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की रूप रेखा के बारे में चर्चा की गई और बताया गया कि भाजयुमो अब तक की सबसे बड़ी रैली का आयोजन शिमला में करने जा रहा है। जिसे सफल बनाने के लिए सोलन के छात्र भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 


महारैली में 25000 कार्यकर्ता लेंगे भाग
जानकारी के मुताबिक इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए ठाकुर ने कहा कि वह 30 मार्च को शिमला में एक महारैली करने जा रहे हैं जिसमें समूचे प्रदेश से करीबन 25000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सोलन से करीबन 3000 कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे और प्रदेश में चल रही रूसा प्रणाली को इस रैली के माध्यम से उखाड़ फेकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News