बीजेपी MLA के खिलाफ FIR पर बोले CM, शिकायतकर्ता को लग चुका है जुर्माना (Watch Video)

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 06:56 PM (IST)

धर्मशाला: बिलासपुर के झंडूता से बीजेपी विधायक जेआर कटवाल के खिलाफ एफआईआर मामले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस आरटीआई मामले में कटवाल पर केस दर्ज किया गया है। उस व्यक्ति को इस मामले में एक लाख रुपए का जुर्माना लग चुका है। उन्होंने कहा कि इसमें और कुछ कहने की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि कटवाल के खिलाफ छोटा शिमला थाने में टैंपरिंग का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आई.पी.सी. की धारा 465, 466 व 469 के तहत दर्ज किया गया है। भाजपा विधायक पर प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रहते हुए आर.टी.आई. दस्तावेजों के साथ टैंपरिंग करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया है। वहीं भाजपा विधायक से जब इस बारे संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है। वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में व्यस्त हैं।


वर्ष 2015 का है मामला
भाजपा विधायक पर प्रताप सिंह वर्मा ने आरोप लगाए हैं कि जब वह वर्ष 2015 में सेवानिवृत्ति के बाद महिला बाल विकास विभाग में आऊटसोर्स आधार पर तैनात थे तो उनको वर्ष 2016 में एक्सटैंशन मिली थी। वहीं उस समय मौजूदा विधायक इसी विभाग में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने उस दौरान अपने पद की एक्सटैंशन के नियमों बारे विभाग से वर्ष 2015 व 2016 में आर.टी.आई. के तहत जानकारी मांगी थी।


शिकायतकर्ता ने अदालत में दी चुनौती
विधायक पर आरोप है कि वर्ष 2016 में विभाग की आेर से मिले आर.टी.आई. के दस्तावेजों के साथ उन्होंने टैंपरिंग की। इस मामले को शिकायतकर्ता ने अदालत में चुनौती दी थी। इसके बाद अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता से संबंधित रिकॉर्ड को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News