भुक्की के बिना जिनकी गाड़ी स्टार्ट नहीं होती वे कर रहे नशे के खिलाफ बातें: मुकेश

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 10:45 AM (IST)

ऊना: उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के अंग-संग माफिया की टोली है। गगरेट में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोग नशे के विरुद्ध बयान दे रहे हैं जिनकी भुक्की (चूरा-पोस्त) के बिना गाड़ी स्टार्ट नहीं होती। बिना नशे के ऐसे लोग सुबह शौचालय तक नहीं जा सकते हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली और गगरेट में भाजपा के बीच लड़ाई महज टिकट की है जीत की नहीं। भाजपा को भी पता है कि गगरेट में राकेश तो हरोली में मुकेश जीत का चौका लगाएंगे लेकिन भाजपाई टिकट की लड़ाई लड़ रहे हैं। इश्तहारों में भी दूसरे की फोटो तक दिखाई नहीं देती है। अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता वीरभद्र के साथ है और वे 7वीं बार जीत का रिकार्ड बनाएंगे।


पिछले 4 वर्षों से सरकार गिरने का सपना देख रहे भाजपा के लोग
भाजपा के कुछ लोग पिछले 4 वर्षों से सरकार गिरने का सपना देख रहे हैं। विपक्ष के विधायक तो विस के अंदर ही नहीं आए बल्कि बाहर मुर्दाबाद के नारों में व्यस्त हैं। ऐसे कुछ विधायकों की जनता चुनावों में छुट्टी कर देगी जो विकास की बजाय नारेबाजी तक ही सीमित रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। यदि इस समय भी चुनाव हो जाएं तो भाजपा को अपनी हकीकत का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि नड्डा बताएं कि अभी तक एम्स का कार्य आरंभ क्यों नहीं हुआ है। जब जमीन दे दी गई है तो इसमें अड़ंगा क्यों लगाया गया है। ट्रिप्पल आई.टी. के लिए जमीन दे दी गई और 20 करोड़ रुपए भी राज्य सरकार ने जुटाए लेकिन इसमें किसने अड़ंगा लगाया। स्वां चैनेलाइजेशन के लिए राशि किसने रोकी है। उद्योग मंत्री ने कहा कि वीरभद्र सरकार ने 43 हजार नौकरियां दी हैं। 19 हजार और नौकरियों का प्रावधान किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News