नॉर्थ ईस्ट में BJP ने मनाया जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ बांटी मिठाई

punjabkesari.in Sunday, Mar 04, 2018 - 02:32 PM (IST)

 

ऊना(अमित):नॉर्थ ईस्ट के त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर जिला ऊना के भाजपाई चहक उठे हैं। तीनों राज्यों में मोदी मैजिक चलने से भाजपाई उत्साहित हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।

2019 में मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी
सत्ती ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना है और नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी ने 20 राज्यों में अपनी सरकार बना ली है, जोकि ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की ओर देश तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी, इसका प्रमाण विधानसभा चुनावों से मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News