बड़ी सफलता : कार सवारों से पकड़ी नशे की खेप, 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2017 - 09:28 PM (IST)

मंडी: चंडीगढ़-मनाली एच.एच.-21 पर सुकीबाई में नाके के दौरान चरस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक एस.एच.ओ. सुनील कुमार शुक्रवार को जब अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ सुकीबाई में नाके पर तैनात थे तो उसी समय एक सफारी स्ट्रोम कार कुल्लू की तरफ से आई, जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग के दौरान गाड़ी में बैठे सुनील कुमार पुत्र सुलतान निवासी गांव शालीमसर माजरा जिला सोनीपत हरियाणा के कब्जे से 1 किलो 229 ग्राम चरस बरामद हुई। 

4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी
इस दौरान गाड़ी में सवार 3 और व्यक्ति रोहतेस पुत्र वेद सिंह निवासी राजपुरा हरियाणा, योदेंद्र पुत्र श्याम लाल निवासी दिगंल हरियाणा व सचिन पुत्र सुरेंद्र निवासी बलांड़ हरियाणा को इस अभियोग में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार सुबह आरोपियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडी राजेश चौहान की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एस.पी. अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News