भोरंज जीत कर धूमल बोले- वीरभद्र को सत्ता में रहने का हक नहीं

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2017 - 04:30 PM (IST)

भोरंज: भोरंज उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भोरंज से राज्य की जनता ने नया जनादेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। सोशल मीडिया पर दिए एक संदेश में धूमल ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और हिमाचल सरकार को भंग कर दोबारा से चुनाव करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भोरंज ने तय कर दिया है कि हिमाचल में अब किसकी सरकार बनने वाली है। 


अनिल धीमान के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
दूसरी ओर जीत हासिल करने के बाद भाजपा उम्मीदवार अनिल धीमान के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। धीमान ने 8290 मतों से दमदार जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि अभी तक कांग्रेस की ओर से चुनाव में मिली हार को लेकर कोई बयान नहीं आया है। देखना अब यह होगा कि विधानसभा चुनाव से पहले आए इस नतीजे से हिमाचल की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News