Watch Video: बास्केटबॉल मैच का EVM कनेक्शन, शुरू होने से पहले ही पुलिस ने रुकवाई प्रतियोगिता

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 06:51 PM (IST)

ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा ऊना कॉलेज में तय की गई इंटर कॉलेज महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता पुलिस ने शुरू होने से पहले ही रोक दी। प्रतियोगिता रोकने को लेकर कॉलेज में विवाद हो गया, हालांकि इस विवाद के पीछे जिला और कॉलेज प्रशासन में आपसी तालमेल की कमी सामने आई है। बताया जाता है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने तीन दिवसीय इंटर कॉलेज महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए पीजी कॉलेज ऊना में स्थान निश्चित किया गया था। वहीं चुनाव आयोग द्वारा कॉलेज के भवन में ईवीएम मशीनों के स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। 
PunjabKesari

पुलिस ने ईवीएम की सुरक्षा के चलते प्रतियोगिता को रुकवा दिया
पुलिस ने ईवीएम की सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रदेशस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता को शुरू होने से ठीक पहले रुकवा दिया और प्रशासन को खेलों का स्थान बदलने के निर्देश दे दिए। प्रशासन के इन निर्देशों को लेकर कॉलेज प्रशासन और खिलाड़ियों में रोष पनप गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम ऊना सुखदेव सिंह कॉलेज पहुंचे और प्रशासन को स्थान बदलने के लिए मना लिया। अब यह प्रतियोगिता ऊना मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सलोह स्कूल में करवाई जाएगी। वहीं खेलों को लेकर हुए विवाद से प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए खिलाड़ियों में खासा रोष देखने को मिला। इसके साथ ही प्रदेश भर से लड़कियों की टीमें लेकर पहुंचे स्टाफ ने भी कॉलेज और जिला प्रशासन में तालमेल की कमी पर अपना रोष जाहिर किया। 
PunjabKesari

कॉलेज प्रशासन को खेलों का स्थान बदलने के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी
अध्यापकों की मानें तो रोजाना कॉलेज में 3 हजार के करीब छात्र आ रहे हैं, उससे कोई परेशानी नहीं हो रही तो प्रदेश से आए 80 खिलाड़ियों से क्या परेशानी होनी थी। कॉलेज प्रधानाचार्य की मानें तो उन्होंने यहां होने वाली प्रतियोगिता को लेकर जिला प्रशासन को भी निमंत्रण दिया था। लेकिन तब किसी ने भी इस पर आपत्ति नहीं जताई लेकिन अब प्रतियोगिता शुरू होने से ठीक पहले प्रतियोगिता को रुकवा दिया गया। एडीएम ऊना सुखदेव सिंह की मानें तो प्रशासन को इस प्रतियोगिता के बारे कोई जानकारी नहीं थी। जैसे ही एएसपी ऊना को निरीक्षण के दौरान इस बारे पता चला उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से स्थान बदलने के निर्देश दिए थे। उन्होंमे कहा कि कॉलेज प्रशासन को खेलों का स्थान बदलने के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। 
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News