आश्रय शर्मा ने BJP नेताओं को दी खुली चुनौती

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 03:30 PM (IST)

मंडी (नीरज शर्मा): हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सचिव आश्रय शर्मा ने भाजपा नेताओं को विकास कार्यों पर खुले मंच पर आकर बहस करने की चुनौती दी है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज राज्य और सदर विधानसभा क्षेत्र में जो विकास हुआ है उसे देखकर भाजपा नेता बौखलाहट में हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वह कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा  राज्य में इकलौता ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां पर अभूतपूर्व विकास हुआ है। इसकी कोई पंचायत ऐसी नहीं है जहां पर विकास की गंगा न बही हो।


18 जुलाई से कांग्रेस की पथयात्रा शुरू
उन्होंने भाजपा नेताओं को नसीहत दी है कि वह तथ्यों के विपरीत बात न करें और विकास कार्यों पर यदि बहस करनी है तो खुले मंच पर आएं। इस मौके पर उनके साथ मौजूद मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि 18 जुलाई से मंडी जिला में कांग्रेस की पथयात्रा शुरू होने जा रही है। उन्होंने बताया कि पथयात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की नाकामियों और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी से जो रूठे हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं, इस पथयात्रा के माध्यम से उन्हें भी मनाने का प्रयास किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News