हिमाचल की बेटी ने छुआ बुलंदियों का आसमां, सेना में बनी लैफ्टिनैंट

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2018 - 10:20 AM (IST)

शिमला: हिमाचल की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। हर फील्ड में बेटियां प्रदेश सहित अपना नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे ही शिमला के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र गांव दिलग डाकघर सैंज तहसील सुन्नी की रहने वाली दिक्षा कुमारी ने भी कड़ी मेहनत कर नाम कमा लिया है। दीक्षा हाल ही में लैफ्टिनैंट बनी है। अब यह इंडियन नेवी होस्पिटल कल्याणी विशाखापटनम में अपनी सेवाएं देगी। 


उल्लेखनीय है कि दिक्षा के पिता एफ.एस.एल. जुन्गा में जॉब करते हैं, वहीं माता घर का काम करती है। उसने 12वीं तक की पढ़ाई सीनियर सैकेंडरी स्कूल जुन्गा से की है। इसके बाद बी.एस. नर्सिंग में उनका चयन हुआ था। इसके बाद वह एजुकेशन टूअर में जापान भी गई थी। दिक्षा ने बताया कि वह 26 फरवरी को इंडियन नेवी अस्पताल कल्याणी विशाखापटनम में ज्वाइनिंग करेगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी सेवाएं लगन व कड़ी मेहनत के साथ देगी, जितना हो सकेगा उतना काम करेगी। दिक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News