अनुराग ने कांग्रेस पर साधे निशाने, बोले- हाईकमान तय करे कब तक ढोएंगे भ्रष्टाचारियों का बोझ

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 04:35 PM (IST)

ऊना (अमित): हिमाचल में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही भाजपा ने सभी वर्गों को रिझाने के लिए अभियान छेड़ रखे हैं। युवा सम्मेलन और दलित स्वाभिमान सम्मेलन के बाद अब भाजपा ने महिला वोटरों तक पार्टी की नीतियां पहुंचने का क्रम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी के तहत कुटलैहड़ भाजपा द्वारा गांव समूर कलां में महिला मोर्चा सम्मलेन का आयोजन किया गया। 


अनुराग ने कांग्रेस और सीएम पर जमकर निशाने साधे
सम्मेलन में सांसद अनुराग ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। महिला सम्मलेन के जरिए महिलाओं की भीड़ जुटाकर कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे अनुराग ने कांग्रेस और सीएम पर जमकर निशाने साधे। अनुराग ने सीएम द्वारा रिटायर्ड होने के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस की ऐसी क्या मजबूरी है कि ऐसे भ्रष्ट नेतृत्व का भार ढो रही है। अनुराग ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और माफिया राज के कारण विकास कार्य ठप्प होकर रह गए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News