अनुराग ने बढ़ाया हिमाचल का मान, WTO में रखा देश का पक्ष

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2017 - 12:37 AM (IST)

ऊना: अनुराग ठाकुर हिमाचल के ऐसे पहले सांसद बन गए हैं जिन्होंने विश्व व्यापार संगठन के संसदीय सम्मेलन (डब्ल्यू.टी.ओ.) में भारत की आवाज को विश्व फोरम पर रखा है। अनुराग ठाकुर पिछले 3 वर्षों से बहुपक्षीय व्यापार सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और देश के रुख को वैश्विक व्यापार के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमीरपुर संसदीय हलके से सांसद अनुराग ठाकुर विश्व व्यापार संगठन के संसदीय सम्मेलन के ब्यूनस आयर्स सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अर्जेंटीना गए थे। उन्होंने विश्व मीडिया के समक्ष जो भारत का विजन पेश किया उसे खूब सराहा गया। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए यह गौरव का विषय है कि यहां के एक सांसद को इतने बड़े मंच पर देश का विजन रखने का सुअवसर मिला है। 

सेना की टैरोटोरियल आर्मी में सेवाएं देने वाले पहले सांसद 
लोकसभा में हमीरपुर हलके का प्रतिनिधित्व करने वाले अनुराग ठाकुर इससे पहले भारतीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं। सेना की टैरोटोरियल आर्मी में नियमित सेवाएं देने वाले भी अनुराग ठाकुर पहले सांसद हैं। अनुराग ठाकुर ऐसे पहले युवा नेता रहे हैं जो कम आयु में बी.सी.सी.आई. में अध्यक्ष पद पर विराजमान हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News