प्रवासी महिला को सांप ने डसा, हालत नाजुक

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 06:15 PM (IST)

अम्ब : टकारला में रविवार रात को जब प्रवासी महिला सो रही थी तो सांप ने उसे डस लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची  एम्बुलैंस से महिला को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब एक बजे सांप ने महिला को काट लिया।  एम्बुलैंस के ई.एम.टी. दीपक कुमार ने बताया कि इस घटना में महिला को मौके पर ही उपचार दिया गया। डाक्टर ने सर्पदंश का शिकार हुई महिला मानसी देवी (30) की हालत गंम्भीर देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News