घास काटते समय सर्पदंश से एक की मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 06:52 PM (IST)

अम्ब : प्रताप नगर अम्ब में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सायं अम्ब के वार्ड नम्बर-10 प्रताप नगर में घर के पीछे खेतों में घास काट रहे एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। घटना के तुरंत बाद उसके परिजन उसे सिविल अस्पताल अम्ब ले गए, जहां कुछ घंटे बाद रात करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। डी.एस.पी. अम्ब धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक नेक मोहम्मद (52) पुत्र सलामत अली का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई की। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News