जब युवती की एक शिकायत ने रुकवाई शादी, तैयारियां रह गईं धरी की धरी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2017 - 12:12 AM (IST)

अम्ब : जिला के तहत एक गांव में वर व वधू पक्ष की शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। एक लड़की की शिकायत पर पुलिस ने इस शादी को रुकवा दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक लड़की ने पुलिस में शिकायत कर दी कि लड़का उसे छोड़कर दूसरी जगह शादी कर रहा है। उस लड़के के साथ उसका काफी समय से कथित लव अफेयर चल रहा है। लड़की ने शिकायत में कहा है कि लड़के ने उससे शादी का वायदा किया था और अब दूसरी जगह शादी कर रहा है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर शादी को रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि वर पक्ष द्वारा शादी की पूरी तैयारियां की जा चुकी थीं। यहां तक कि शादी की कई रस्में अदा की जा चुकी थीं, वहीं वधू पक्ष द्वारा भी शादी की तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं। अब दोनों पक्षों की शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई हैं। इस मामले की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। थाना प्रभारी अम्ब मोहन रावत का कहना है कि उन्हें सूचना जरूर मिली थी। शिकायत अन्य थाना के तहत आने के कारण उस थाना की पुलिस ने कार्रवाई करके शादी को रुकवाया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News