मंदिर से माथा टेक कर घर जा रहे दंपति के साथ हुआ हादसा, पत्नी को मिली दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 08:39 PM (IST)

ऊना: रक्कड़ में स्थित मंदिर में माथा टेक कर स्कूटी पर वापस घर लौट रहा दंपति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बी.एस.एन.एल. कालोनी मदनपुर बसोली में रहने वाले एवं अम्ब क्षेत्र के हरियाली गांव के स्थायी निवासी बी.एस.एन.एल. कर्मी होशियार सिंह अपनी पत्नी के साथ रक्कड़ स्थित मंदिर में माथा टेकने गए थे। 

PunjabKesari

अज्ञात वाहन ने मारी स्कूटी को टक्कर
जब उक्त दंपति स्कूटी पर वापस घर लौटने लगा तो एक अज्ञात वाहन उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों सड़क पर जा गिरे तथा घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां दर्शना ठाकुर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि होशियार सिंह को पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एस.पी. अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News