71वें स्वतंत्रता दिवस पर CM वीरभद्र ने फहराया तिरंगा, कर्मचारियों को दिया तोहफा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 03:05 PM (IST)

रामपुर (बिशेषर): हिमाचल प्रदेश में 71वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह राज्यस्तरीय समारोह रामपुर में हुआ। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने कर्मचारियों एवं पेंशनरों को चार प्रतिशत डीए देने की घोषणा की है। जनवरी 2017 से यह यह भत्ता सितंबर माह के वेतन में समाहित होगा और अक्टूबर माह में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि तीन साल पूरा कर चुके दिहाड़ीदारों को नियमित किया जाएगा। इसके साथ ही कंप्यूटर शिक्षकों को नियमित करने के लिए सरकार नीति बनाएगी। 
PunjabKesari

बेरोजगार युवा को भत्ता देकर सरकार ने अलग पहल की
रामपुर में ध्वजारोहण के बाद राज्य के लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा जब सरकार सत्ता पर आ गई और अपने घोषणापत्र में जो वादे किए हैं वे पूरे किए हैं। बेरोजगार युवा को भत्ता देकर सरकार ने अलग पहल की है। वीरभद्र ने कहा पिछले साढ़े 4 साल में सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य देश में शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहा है। इसके अलावा कई अन्य अवार्ड भी राज्य ने जीते हैं। सरकार ने प्रदेश के कमजोर वर्ग को आगे लाने के लिए विशेष ध्यान दिया है।  
PunjabKesari

स्वतंत्रता दिवस पर कांगड़ा में डॉ राजेश ने फहराया तिरंगा 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के एमडी डॉ राजेश शर्मा ने युवाओं की बात का मान रखते हुए बदलाव रैली का आयोजन किया है। डॉ राजेश ने इससे पहले श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के प्रांगण में तिरंगा फहराया उसके बाद बाइक रैली निकाली। उन्होंने अस्पताल के प्रांगण से इस रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें करीब 500 बाइकर ने अपना पंजीकरण करवाया है। यह रैली रानीताल की तरफ का रुख करेगी उसके बाद गगल होते हुए वापस कांगड़ा पहुंचेगी। रैली में भाग लेने वाले युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। हर किसी की टी शर्ट पर डॉ राजेश शर्मा की फोटो के साथ नेक नीयत मजबूत इरादे का सलोगन लिखा हुआ था।  
PunjabKesari
PunjabKesari

सोलन में धूमधाम से मनाया गया  स्वतंत्रता दिवस

सोलन में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर आबकारी एवम कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका उपस्थित जनसमूह ने जमकर लुत्फ उठाया। चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि कांग्रेस ने कार्यकाल के पौने पांच वर्षों में अभूतपूर्व विकास किया और प्रदेश में विकास की एक नई इबारत लिखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5488 करोड़ रुपए का निवेश कर 4461 औद्योगिक इकाइयां स्थापित की गई है जिसमें करीबन 63 हजार युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाया गया है। यही नहीं नए उद्योग लगाने के लिए महज 45 दिनों में स्वीकृति दी जा रही है। वहीं 300 युवाओं को रोजगार देने वाली इकाई से महज 1 प्रतिशत विद्युत कर वसूला जाएगा।
PunjabKesariPunjabKesari
 
मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर मनाया गया 71वां स्वतंत्रता दिवस

71वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर सादगी पूर्ण माहौल के साथ मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष बी.बी.एल. बुटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने गांधी चौक पर स्थापित गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके राष्ट्रपिता को नमन किया। उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा और सीपीएस सोहन लाल ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि हमें उन देशभक्तों, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नहीं भूलना चाहिए, जिनके प्रयासों से हमें स्वतंत्रता मिली है। 
PunjabKesari

कोटरोपी भूस्खलन के कारण लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत साढ़े चार सालों के दौरान 136 करोड़ रुपए की राशि व्यय कर 1 लाख 66 हजार युवाओं को कौशल विकास भत्ता प्रदान किया गया है। एशियन विकास बैंक की सहायता से 640 करोड़ रुपए की कौशल विकास परियोजना को कार्यान्वित करने के लिए कौशल विकास निगम की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि 12वीं अथवा इससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त पात्र बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए तथा दिव्यांग युवाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए बेरोजगार भत्ता प्रदान किया जा रहा है। बुटेल ने 12 अगस्त रात को पधर के समीप कोटरोपी भूस्खलन के कारण लोगों की मौत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही हादसे में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। PunjabKesari​​​​​​​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News