सराहां में 2 ने निगला जहर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 04:51 PM (IST)

सराहां (खुराना):पच्छाद क्षेत्र के सराहां में जहर निगलने के 2 अलग-अलग मामले सामने आए हैं जिनमें दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पच्छाद क्षेत्र के बजगा पंचायत के बुरबड़ गांव में सुरेंद्र कुमार (42) व लाना बांका पंचायत के लाना चबीयूल गांव के नेपाली मूल निवासी महेंद्र कुमार (27) ने कीटनाशक पदार्थ निगल लिया था। सुरेंद्र कुमार व महेंद्र कुमार का जैसे ही परिजनों को पता चला कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है, उन्हें तुरंत सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया जिनका अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें नाहन रैफर कर दिया गया। थाना प्रभारी जयराम डोगरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News