पढ़ें, कैसे मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने उड़ाए 10 लाख के गहने और फिर

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2017 - 09:46 AM (IST)

सोलन : हिमाचल प्रदेश में चंबाघाट-बावरा रोड पर चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर उसके अंदर से सोने व चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर डाला। मकान मालिक के अनुसार उसके घर में रखे करीब 10 लाख रुपए के गहने चोर लेकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब उनकी पत्नी अपनी ड्यूटी से वापस लौटी। जानकारी के अनुसार संस्कृत कालेज में कार्यरत प्रेम चंद ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गई है। घटना तब घटी जब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि वह अपने कार्यालय में थे जबकि उनकी पत्नी भी अस्पताल में ड्यूटी पर गई हुई थी। इसी बीच चोरों ने घर में घुसकर अंदर रखे सोने व कुछ चांदी के गहने चुरा लिए। उनकी पत्नी करीब साढ़े 3 बजे घर पहुंची जिसके बाद उन्हें चोरी का पता चला, वहीं ए.एस.पी. मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News