HPU में गूंजा ‘VC Go Back’ का नारा, पुतला भी जलाया

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2017 - 12:22 AM (IST)

शिमला: एस.एफ.आई. ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति का पुतला फूंका। विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए एस.एफ.आई. कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में रैली निकाली। रैली आर्ट्स ब्लाक से शुरू होकर पिंक पैटल्स चौक तक निकाली गई। इस दौरान एस.एफ.आई. कार्यकर्ताओं ने पिंक पैटल्स चौक पर कुलपति का पुतला फूंका। हालांकि एस.एफ.आई. कार्यकर्ता रैली कुलपति कार्यालय तक निकालना चाहते थे लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते रैली आगे नहीं जा पाई। इसी के चलते पिंक पैटल्स चौक पर काफी संख्या में एस.एफ.आई. कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

PunjabKesari

पुतला फूंकने में सफल रहे एस.एफ.आई. कार्यकर्ता
एस.एफ.आई. की रैली के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और काफी पुलिस बल तैनात था। एस.एफ.आई. के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों ने एस.एफ.आई. कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद एस.एफ.आई. कार्यकर्ता पुतला फूंकने में सफल रहे। इस बीच कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और ‘वी.सी. गो बैक’ के नारे लगाए। एस.एफ.आई. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति को सेवा विस्तार न दिए जाने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि एस.एफ.आई. आगामी दिनों में कुलपति कार्यालय का घेराव करेगी, साथ ही जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं, पर्चा वितरण, कुलपति का घेराव व 24 घंटे का धरना दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News